चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎

चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎
Авторы книги: id книги: 2139591     Оценка: 0.0     Голосов: 0     Отзывы, комментарии: 0 387,57 руб.     (4,35$) Читать книгу Купить и скачать книгу Электронная книга Жанр: Ужасы и Мистика Правообладатель и/или издательство: Tektime S.r.l.s. Дата добавления в каталог КнигаЛит: ISBN: 9788835427186 Скачать фрагмент в формате   fb2   fb2.zip Возрастное ограничение: 0+ Оглавление Отрывок из книги

Реклама. ООО «ЛитРес», ИНН: 7719571260.

Описание книги

एनवी का जीवन बहुत अच्छा था। अच्छा सा भाई, अच्छा सा प्रेमी, और बेहतरीन नौकरी, जिसके एक लडकी ख़्वाब देख सकती है… शहर के सबसे लोकप्रिय क्लबों में बार को संचालित करना। कम से कम यह तब तक अच्छा था जब तक कि उसे अपने सबसे अच्छे दोस्त का फोन नहीं आया कि उसका प्रेमी मून डांस के डांस फ्लोर पर ऊर्ध्व लिम्बो कर रहा है। उसका सामना करने के उसके निर्णय से घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू होती है जो उसे रोजमर्रा की गहमागहमी के नीचे छिपी एक खतरनाक अपसामान्य दुनिया से परिचित कराएगी। एक ऐसी दुनिया जहां लोग जगुआर में बदल सकते हैं, वास्तविक जीवन के पिशाच सडकों पर घूमते हैं, और गिरे हुए फरिश्ते हमारे बीच चलते हैं।‎ डेवन एक इच्छाधारी जगुआर है, जो स्वभाव से थोड़ा उग्र है और मून डांस के संयुक्त मालिकों में से एक है। उसकी दुनिया अपनी धुरी पर झुक जाती है जब वह अपने क्लब में नाचती हुई लाल बालों वाली एक आकर्षक लोमडी की जासूसी करता है, जो एक सनकी दिल और एक टेसर से लैस है। अपने चारों ओर चलते हुए एक पैशाचिक युद्ध के बीच, डेवन इस महिला को अपना बनाने की कसम खाता है… ‎और वह उसे पाने के लिए अंतिम सांस तक लडेगा।‎

Оглавление

Amy Blankenship. चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎

Table of Contents

आमुख

अध्याय 1

अध्याय 2

अध्याय 3

अध्याय 4

अध्याय 5

अध्याय 6

अध्याय 7

अध्याय 8

अध्याय 9

अध्याय 10

अध्याय 11

अध्याय 12

अध्याय 13

Отрывок из книги

एंजेलेस अभयारण्य खतरनाक कूगरों और आयातित जगुआरों का घर है, जो वन के विस्तार में विचरण किया करते हैं। कभी-कभी कुछ विशेष रातों में उनकी संख्या ज़रा बढ़ जाती है, क्योंकि एलए के इच्छाधारी जानवर, या बदलने वाले, जैसा लोक-कथाओं में बताया जाता है, जंगली ज़मीन पर अपने दूर के रिश्ते के भाइयों के साथ विचरण करते हैं। यह वे रातें होती हैं, जब असली जानवर अपनी गुफाओं में दुबक जाते हैं, क्योंकि शहर के शिकारी शिकार के लिए उनके क्षेत्र में लंबे समय के लिए घुसपैठ करते हैं या किसी किसी अवसर पर अपनी उन लड़ाइयों का निपटारा करते हैं, जिनका निपटारा इंसानी इलाकों में नहीं हो सकता।

जब ये इच्छाधारी लड़ते हैं और यदि उनमें से कोई घायल हो जाए, तो वे इन्सानों के लिए भी उतने ही खतरनाक हो जाते हैं, जितने कि उनके जानवर प्रतिरूप और इससे बुरा कुछ नहीं होता । उन इन्सानों से बचने के लिए, जिनके बीच ये रहते हैं, इच्छाधारी जब भी संभव होता है, अपने विवादों को उन इन्सानों की सीमा से बाहर तय करते हैं, और इसके लिए बेहतरीन जगह उनके जन्मजात शिकारी जंगलों की सुदूर गहराई में होती है।

.....

अपनी बंदिश से पहले उसकी एक और पिशाच....माइकल से भी दोस्ती थी। वह इतने लंबे समय तक साथ रहे थे कि उनमें से शायद ही कोई याद कर सकता था या करना चाहता था। उस दोनों को खूनी पत्थर उपहार में मिला था, क्योंकि उन्होंने अपनी आत्मा को ज़िंदा रखा था.....वे और माइकल का भाई डेमन।

माइकल एक अच्छा आदमी था..... अभी भी फरिश्तों की तरफ था, जैसा कि वे कहते थे, हालांकि उसने एक उड़ती उड़ती सी खबर सुनी थी कि डेमन ने एक अंधेरा पक्ष विकसित कर लिया था और अपने भाई से लड़ रहा था। शायद यहाँ का काम हो जाने के बाद वह डेमन से मुलाक़ात करता और उसे कुछ शिष्टाचार सिखाता। केन ने भाइयों के बीच अचानक विकसित हुई प्रतिद्वंदिता के बारे में सोचा, क्योंकि माइकल अपने भाई से प्यार करता था.....लेकिन चीज़ें हमेशा बदलती रहती हैं।

.....

Добавление нового отзыва

Комментарий Поле, отмеченное звёздочкой  — обязательно к заполнению

Отзывы и комментарии читателей

Нет рецензий. Будьте первым, кто напишет рецензию на книгу चाँद का नृत्य (रक्त बंधन किताब एक)‎
Подняться наверх